अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन:89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, लंबे समय से बीमार थे

May 28, 2025 - 19:00
 0
अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन:89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, लंबे समय से बीमार थे
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को शाम 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। ढींडसा पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथी रहे हैं। हालांकि सुखबीर बादल को पार्टी में बढ़ावा दिए जाने पर अकाली दल को छोड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने से शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) पार्टी बनाई थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा से भी गठबंधन किया। हालांकि मार्च 2024 में उन्होंने अकाली दल में अपनी पार्टी का विलय कर दिया था। सुखदेव सिंह ढींडसा का जन्म 9 अप्रैल 1936 को पंजाब के संगरूर जिले के उभवाल गांव में हुआ था। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई गवर्नमेंट रणबीर कॉलेज संगरूर से की थी। ढींडसा 4 बार विधायक बने पंजाब में ढींडसा ने 1972, 1977, 1980 और 1985 में विधानसभा चुनाव जीते। वह परिवहन, खेल, पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों और नागरिक उड्डयन जैसे विभागों के मंत्री रहे। इसके साथ वह 1998 से 2004 और 2010 से 2022 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे ढींडसा 2004 से 2009 तक संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे। उन्होंने 2000 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रसायन और उर्वरक, खेल मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। अलग पार्टी बनाई, फिर उसे अकाली दल में विलय किया ढींडसा ने 2021 में शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) और शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के विलय से शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की स्थापना की। मार्च 2024 में उन्होंने इस पार्टी का शिरोमणि अकाली दल में विलय कर दिया। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0