अनाज व्यापारी लूट केस का इनामी बदमाश गिरफ्तार:मुंबई से पकड़ा गया, तीन साल से फरार था; जेल भेजा गया

May 18, 2025 - 21:00
 0
अनाज व्यापारी लूट केस का इनामी बदमाश गिरफ्तार:मुंबई से पकड़ा गया, तीन साल से फरार था; जेल भेजा गया
यूपी एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने कौशाम्बी के तीन साल पुराने अनाज व्यापारी लूट मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू डोकरे के रूप में हुई है। घटना 1 अक्टूबर 2022 की है। कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में नेशनल हाईवे पर अनाज व्यापारी से लूट हुई थी। इस मामले में थाना कोखराज में धारा 394 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। एसटीएफ ने संजू डोकरे को 16 मई को मुंबई के मलाड वेस्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी मलाड ईस्ट के डिडौसी थाना क्षेत्र में बड़ारी पारा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे नर्सिंग लेन लाइफ लाइन हॉस्पिटल के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल कराया गया। फिर उसे न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। इसके बाद उसे कौशाम्बी लाया गया। कोखराज थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी की क्राइम हिस्ट्री की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0