अमेठी में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस ने जिले के अलग-अलग थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 83 FIR दर्ज की गईं और 97 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा 542 लोगों पर धारा 107/116 के तहत कार्रवाई की गई और 5 लोगों को गुंडा एक्ट में नामजद किया गया। अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ों दो-पहिया और चार-पहिया वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। 285 काली फिल्म लगी गाड़ियों का चालान किया गया, 14 वाहनों पर गलत बत्ती, 597 वाहनों पर गलत नंबर प्लेट और 292 वाहनों पर जाति सूचक या शासकीय पद लिखने पर जुर्माना लगाया गया। 61 वाहनों को सीज किया गया। स्टंटबाजी करने वालों में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 21 वाहन सीज किए गए। स्टंटबाजी के 1482 वाहनों का चालान किया गया। कुल मिलाकर कल 6556 वाहनों का चालान किया गया। शोहदों और ग्रामीणों की भी चेकिंग अभियान के दौरान करीब 31 हजार शोहदों को चेक किया गया और चेतावनी जारी की गई। मिशन शक्ति के तहत जिले के 541 गांवों में चौपाल आयोजित की गई, जिसमें 16,356 महिलाओं और 6,863 पुरुषों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा जिले के 773 स्थानों पर मिशन शक्ति केंद्र का आयोजन किया गया, जिसमें 12,651 महिलाओं ने भाग लिया। सख्ती के साथ महिला सुरक्षा पर जोर अभियान का मुख्य मकसद कानून व्यवस्था सुधारना और महिला सुरक्षा को मजबूत करना बताया गया। पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।