अलीगढ़ में 20 मीटर विजिबिलिटी:ठंड और कोहरे का असर, ट्रेनें लेट; सड़क पर रेंगकर चल रहे वाहन

Dec 31, 2025 - 10:00
 0
अलीगढ़ में 20 मीटर विजिबिलिटी:ठंड और कोहरे का असर, ट्रेनें लेट; सड़क पर रेंगकर चल रहे वाहन
अलीगढ़ में बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ हैं। कोहरे और धुंध के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है। हालात ऐसे हैं कि विजिबिलिटी घटकर मजह 20 मीटर तक पहुंच गई है। जीटी रोड, रामघाट रोड और खैर रोड पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। उधर, कोहरे को देखते हुए पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। शहर के प्रमुख चौराहों पर खास सतर्कता बरती जा रही है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। दिन में धूप हल्की धूप रहने की संभावना है। वहीं, शाम काे घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार धीमी होने से ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। सांसों पर भी संकट हवा की गुणवत्ता भी लोगों को प्रभावित कर रही है। शहर का AQI 300 से ऊपर पहुंचकर ‘खराब से गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण के इस स्तर पर सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। मास्क का इस्तेमाल और खुले में व्यायाम से परहेज की सलाह दी गई है। सड़क और यातायात पर असर घने कोहरे के कारण सुबह के समय सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया। पुलिस ने हाईवे और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई है। वाहन चालकों को फॉग लाइट, लो-बीम और सीमित गति से चलने की हिदायत दी गई है। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी दिखा। अलीगढ़ जंक्शन पर आने-जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सीमांचल एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, लीच्छवी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली-अलीगढ़ पैसेंजर/EMU 1 से 5 घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे ने यात्रियों से लाइव रनिंग स्टेटस देखकर ही स्टेशन आने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0