आगरा में एस.एन. हॉस्पिटल में एक व्यक्ति के कूल्हे का जटिल ऑपरेशन किया गया। कूल्हा बहार निकल जाने की वजह से उसका पैर 7 सेमी छोटा था। जिसकी वजह से व्यक्ति चलने में भी असमर्थ था। ऑपरेशन करीब 5 पांच घंटे तक चला। ऑपरेशन के बाद मरीज दूसरे दिन चलने लगा। सोमवार को एस.एन. मेडिकल कॉलेज में 45 वर्ष व्यक्ति कूल्हे का इलाज कराने के लिए पहुंचा था। कई जगह दिखाने के बाद भी संतोषजनक इलाज नही मिला। चोट लगने के वजह से 7 सेमी पैर छोटा हो गया था जिसकी वजह से वो चल भी नही सकता था। जहां उसने कॉलेज की अस्थि रोग की ओ.पी.डी. डा० अमृत गोयल को दिखाया। इसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया। डा० अमृत गोयल और उनकी टीम ने ऑपरेशन तैयारी कर ली। 5 घंटे ऑपरेशन चलने के बाद मरीज के कूल्हे का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन में निश्चेतना विभाग के विभागाध्यक्ष डा० अपूर्व के, डा० मंजरी,डा० दम्यन्त शामिल रहे। मरीज ऑपरेशन के बाद अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है। ऑपरेशन के दूसरे दिन मरीज चलने लगा। मरीज ने बताया कि अब उसके कूल्हे में दर्द की कोई भी शिकायत नहीं है और पैर भी बराबर हो गया है। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जटिल से जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। इससे आगरा और आसपास के मरीजों को अच्छे से अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल रही है। मरीजों को अब बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, जिससे उनका समय और धन दोनों की बचत हो रही है। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जटिल से जटिल ऑपरेशन किये जा रहे हैं। जिससे आगरा और आसपास के मरीजों को लाभ मिल रहा हैं।