आगरा नए साल के जश्न के लिए तैयार:होटल,रेस्टोरेंट और मॉल सजे, बड़ी संख्या में पर्यटक आने की उमीद

Dec 29, 2025 - 19:00
 0
आगरा नए साल के जश्न के लिए तैयार:होटल,रेस्टोरेंट और मॉल सजे, बड़ी संख्या में पर्यटक आने की उमीद
2026 शुरू होने में अब महज दो दिन रह गए है। आगरा में नव वर्ष को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। लास्ट वीक में ताज महल पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। नए साल पर बड़ी संख्या में पर्यटक आगरा आ रहे है। पर्यटन के लिए होटल,रेस्टोरेंट,मॉल में बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए है। जहां आगरा आए पर्यटक 31 फर्स्ट घूम-घाम से मना सकते है। आगरा में न्यू ईयर की धूम शुरू हो गई है। पारस पल्स के मैनेजर ने बताया कि नववर्ष के लिए एक महीने से तैयारी चल रही है। 31 दिसंबर के लिए विशेष तैयारी की गई है, जिसमें फ्रूड कोर्ट में कई कूपन रखे गए हैं जो 500 रुपए से स्टार्ट हैं और लगभग 1500 से 2000 हजार तक हैं। गुरु द्वारा गुरु के ताल पर पारस पल्स में तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं कई होटल और मॉल में रेस्टोरेंट में 2000 वाले कूपन में अनलिमिटेड फूड और गेमिंग है, जहां लोग 31 दिसंबर और न्यू ईयर का मना सकते हैं। आगरा में सबसे ज्यादा ताजमहल की ओर ताजगंज में सबसे ज्यादा होटल हैं। लोगों की पहली पसंद ताज के साये में पार्टी करना रहती है। ताजगंज के सभी होटल, मॉल और रेस्टोरेंट सज कर तैयार हो चुके हैं। होटल मैनेजर ने बताया-बुकिंग लगभग फुल हो चुके है। जो अभी फुल नहीं हुए है, उनकी बुकिंग 30 तक ही रहने वाली है। इसके बाद कोई बुकिंग नहीं ली जाएगी। आगर कोई बिना बुकिंग के आता है, तो उसके लिए ऑफर उपलब्ध नहीं होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0