आगरा में कपडे़ के रेट को लेकर विवाद:ग्राहक ने दुकानदार की पत्नी को जमकर पीटा

Oct 23, 2025 - 18:00
 0
आगरा में कपडे़ के रेट को लेकर विवाद:ग्राहक ने दुकानदार की पत्नी को जमकर पीटा
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में कपडे़ की दुकान पर रेट कम करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कपडे़ लेने आए ग्राहकों ने महिला दुकानदार को जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टेढ़ी बगिया निवासी धर्मवीर सिंह की 100 फीट मार्ग पर कपड़ों की दुकान है। आरोप है कि बुधवार शाम करीब 5 बजे पड़ोसी दुकानदार कृष्णा माथुर और कृपाल सिंह कपड़ा खरीदने आए थे। दुकान पर धर्मवीर की पत्नी भी मौजूद थी। ग्राहकों ने रेट कम करने को कहा। धर्मवीर ने मना कर दिया। इसको लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौच करने लगे। धर्मवीर की पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि महिला के साथ मारपीट की गई। उसको जमकर पीटा। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने महिला को जन से मारने की धमकी भी दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0