आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार दोपहर की है। किशोरी की मुलाकात एक शादी समारोह में युवक से हुई थी। युवक उसके घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर रहता है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर किशोरी को अर्जुन नगर स्थित एक होटल में ले गया। वहां एक कमरे में उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे होटल से बाहर ले गया। फिर रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। किशोरी ने अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। बहन उसे घर ले गई। इसके बाद पिता के साथ थाना मलपुरा पहुंची। थाना मलपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार सैनी के अनुसार, पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। रविवार शाम को आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया।