आगरा में प्रतिमा विसर्जन पर भिड़े दो पक्ष:आगरा किला के पीछे हुई लड़ाई, लड़के डंडे-बेल्टें लेकर निकले

Oct 2, 2025 - 18:00
 0
आगरा में प्रतिमा विसर्जन पर भिड़े दो पक्ष:आगरा किला के पीछे हुई लड़ाई, लड़के डंडे-बेल्टें लेकर निकले
आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें सड़क पर लहू लुहान लोग और हाथ में हथियार लेकर हमला करने को तैयार लड़के दिख रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना किनारा रोड पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए अस्थायी कुंड बनाए गए हैं। शहर भर से लोग यहां प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं। मेटोडोर, ऑटो, ई-रिक्शा में लोग नाचते गाते प्रतिमा विसर्जन के लिए रंग उड़ाते पहुंच रहे हैं। इसी दौरान दो गुटों में किसी बात पर विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष के लड़के हाथ में डंडे, बेल्टें लिए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटें लगी हैं। सड़क पर लहू लुहान आदमियों को संभालती महिलाएं दिख रही है। एक पक्ष ने युवक को बीच सड़क पर डालकर पीटा है। यह पूरी घटना आगरा किले के पीछे हुई है। किले के पास पेड़ों से लड़के टहनियां तोड़कर लड़ने पहुंचे। महिलाएं बाद में घायलों को ऑटो में लेकर गईं। इस पूरी घटना के दौरान पुलिस नहीं पहुंची। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस के पास अब तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0