आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट:20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; प्रदेश में अब तक 6% अधिक बरसात

Aug 17, 2025 - 06:00
 0
आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट:20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; प्रदेश में अब तक 6% अधिक बरसात
यूपी के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आज पश्चिम यूपी के 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। फतेहपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 10 से अधिक गांवों में पानी घुस गया। करीब 600 से ज्यादा बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं। लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार कर चुका है। इन्हीं वजहों से उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मानसून की सक्रियता कम रहेगी। बाराबंकी में सरयू नदी में घड़ियाल ने कुत्ते को खा लिया। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है घड़ियाल कुत्ते पर अचानक अटैक करता है। उसे हवा में उछालकर पटकता है और फिर खा जाता है। सरयू का पानी सरदहा गांव के परसा में घुस गया। इसमें घड़ियाल भी बहकर आ गए। गांव वालों का कहना है कि अब तक कई जानवरों को घड़ियाल खा चुके हैं। वहीं, हरदोई में मगरमच्छ बाढ़ के पानी से बहकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 0.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 8.8 मिमी से 91% कम है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 516.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 488.9 मिमी से 6 प्रतिशत अधिक है। UP में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0