ई रिक्शा के खिलाफ चेकिंग अभियान को 28 दिन पूरे:अब तक 33,204 वाहनों का हुआ चालान, 3478 वाहन हुए सीज

Apr 29, 2025 - 05:00
 0
ई रिक्शा के खिलाफ चेकिंग अभियान को 28 दिन पूरे:अब तक 33,204 वाहनों का हुआ चालान, 3478 वाहन हुए सीज
प्रदेश में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ 1 अप्रैल से शुरू हुआ विशेष चेकिंग अभियान को 28वें दिन में पहुंच गया। इस दौरान पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर चालान और वाहन सीज किए गए। इसे दौरान सबसे ज्यादा चलान लखनऊ मंडल में किया गया और सबसे ज्यादा ई रिक्शा को गाजियाबाद मंडल में सीज किया गया। 10,600 अपंजीकृत ई-रिक्शा पर कार्रवाई... अब तक की गई कार्रवाई में कुल 10,600 अपंजीकृत ई-रिक्शा के चालान किए गए हैं। इसके अलावा 29,726 अन्य प्रकार के चालान भी किए गए हैं। इस प्रकार कुल 33,204 चालान किए जा चुके हैं। •लखनऊ मंडल: 1300 चालान •अयोध्या मंडल: 539 चालान •गोंडा मंडल: 324 चालान •बस्ती मंडल: 307 चालान •कानपुर मंडल: 668 चालान •प्रयागराज मंडल: 954 चालान •बांदा मंडल: 838 चालान •बरेली मंडल: 1485 चालान •मेरठ मंडल: 1427 चालान •गाजियाबाद मंडल: 2239 चालान •आगरा मंडल: 1684 चालान •अलीगढ़ मंडल: 1385 चालान •झांसी मंडल: 713 चालान आइए अब जानते है कि किस मंडल में कितने वाहन सीज किए गए... इस अभियान के दौरान कुल 3,478 वाहन सीज (बंद) किए गए। इसमें जिलों और मंडलों में जब्त किए गए वाहनों की संख्या इस प्रकार हैं.. •लखनऊ मंडल: 181 वाहन सीज •अयोध्या मंडल: 394 वाहन सीज •गोंडा मंडल: 143 वाहन सीज •बस्ती मंडल: 153 वाहन सीज •कानपुर मंडल: 191 वाहन सीज •प्रयागराज मंडल: 184 वाहन सीज •बांदा मंडल: 503 वाहन सीज •बरेली मंडल: 429 वाहन सीज •मेरठ मंडल: 454 वाहन सीज •गाजियाबाद मंडल: 813 वाहन सीज •आगरा मंडल: 543 वाहन सीज •अलीगढ़ मंडल: 658 वाहन सीज •झांसी मंडल: 193 वाहन सीज ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बीएन सिंह का बयान ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बीएन सिंह ने बताया कि अभियान के चलते ई-रिक्शा चालकों में नियमों का पालन करने को लेकर जागरूकता बढ़ी है। कई जिलों में बिना पंजीकरण और मानक के विरुद्ध संचालन कर रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई, जिससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार देखा गया है। चेकिंग अभियान 30 तक चलेगा और जरूरत पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0