उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और रंगमंडल विजय बेला ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बिनोहनी में एक माह की नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का समापन 'किस्सा मौजपुर का' नाटक की प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम उजागर वर्मा और विद्यालय के अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से हुआ। जयवर्धन द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन चंद्रभाष सिंह ने किया। संगीत और नृत्य का निर्देशन जूही कुमारी ने किया। डॉक्टर लालच में भ्रूण जांच और अवैध गर्भपात करता है नाटक में एक ऐसे गांव की कहानी दिखाई गई, जहां एक डॉक्टर लालच में भ्रूण जांच और अवैध गर्भपात करता है। इससे गांव में लड़कियों की संख्या कम हो जाती है। इस कमी का परिणाम यह होता है कि लड़कों को शादी के लिए लड़कियां नहीं मिलतीं। स्थिति यहां तक पहुंच जाती है कि दूल्हे को लड़की के घर जाना पड़ता है। 35 छात्रों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से बेटी बचाओ और शिक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दिया। नाटक ने सरल और हास्य के माध्यम से दर्शाया कि बेटी और शिक्षा के बिना भविष्य अधूरा है। कार्यशाला के समापन पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।