उन्नाव में बालिका का शव फंदे से लटका मिला:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, घर में अकेली थी लड़की

Oct 22, 2025 - 21:00
 0
उन्नाव में बालिका का शव फंदे से लटका मिला:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, घर में अकेली थी लड़की
उन्नाव के चंपापुरवा इलाके में बुधवार शाम एक 13 वर्षीय बालिका महिमा गुप्ता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका महिमा गुप्ता ने लगभग एक साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और वह घर पर ही रहती थी। घटना के दिन बुधवार को वह घर में अकेली थी। उसकी मां सुधा गुप्ता कानपुर में ड्यूटी पर थीं। भाई प्रांजल गुप्ता काम पर गया था। पिता मनीष गुप्ता कानपुर में अपनी बड़ी बेटी वर्षा के घर गए हुए थे। शाम करीब 5:30 बजे जब मां सुधा गुप्ता ड्यूटी से लौटीं, तो उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से खुला पाया। अंदर जाने पर उन्होंने महिमा को कमरे के पंखे के कुंडे से झूले की रस्सी के सहारे लटका देखा। यह देखकर मां अचेत हो गईं। पड़ोसियों ने शोर सुनकर उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी। गंगाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिमा की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता मनीष गुप्ता लोडर चालक हैं। सूचना मिलते ही कानपुर से उन्नाव पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0