उमस ने किया दिन भर परेशान:मेरठ में आज से 4 दिन तक मौसम वैज्ञानिकों ने जताई बारिश की संभावना

Jun 20, 2025 - 06:00
 0
उमस ने किया दिन भर परेशान:मेरठ में आज से 4 दिन तक मौसम वैज्ञानिकों ने जताई बारिश की संभावना
मेरठ में जहां बुधवार को बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं, गुरुवार को फिर से उमस ने परेशान किया। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री को पार कर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार से अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों मेंं हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। जल्द ही मानसून वेस्ट यूपी की ओर दस्तक देगा। हर साल 27 जून तक वेस्ट यूपी में मानसून आ जाता है। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार से बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते मानसून पहले ही आ सकता है। गुरुवार की बात करें तो मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्र्ता 91 और न्यूनतम 62 प्रतिशत दर्ज की गई। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के माैसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले चार दिन तक फिर बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश से प्रदूषण साफ रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0