एआरटीओ कार्यालय में 10 लाख का घोटाला:एआरटीओ का हुआ तबादला, मुख्यालय से अटैच किया गया

May 2, 2025 - 14:00
 0
एआरटीओ कार्यालय में 10 लाख का घोटाला:एआरटीओ का हुआ तबादला, मुख्यालय से अटैच किया गया
महराजगंज में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें मुख्यालय से अटैच किया गया है। यह कार्रवाई महाकुंभ के लिए अस्थाई बस स्टैंड न बनाने और स्वीकृत 10 लाख रुपए की धनराशि के गबन के आरोपों के कारण की गई है। कार्यालय में जांच जारी शासन के निर्देश पर उप परिवहन आयुक्त वाराणसी भीमसेन और आरटीओ गोरखपुर की टीम ने महराजगंज कार्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने दस्तावेजों की जांच की। प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि बस स्टैंड के लिए आवंटित धनराशि का कोई उपयोग नहीं किया गया। स्थल पर कोई निर्माण कार्य भी नहीं हुआ। टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों में गड़बड़ियां मिलीं। अब महराजगंज में सिद्धार्थनगर से स्थानांतरित एआरटीओ को नई जिम्मेदारी दी गई है। कार्यालय में जांच जारी है। विभागीय अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0