एटा में जमीनी विवाद में दबंगों ने पुत्र को पीटा:विरोध पर पिता को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Aug 23, 2025 - 21:00
 0
एटा में जमीनी विवाद में दबंगों ने पुत्र को पीटा:विरोध पर पिता को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के नगला गडरियान में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट में वाद दायर करने से नाराज होकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुरजीत पाल ने बताया कि वह चारा लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान सतेंद्र और रामनाथ के लड़कों समेत 4-5 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में वह नाली में गिर गया। जब वह बैठक की ओर भागा, तो आरोपियों ने उसके पिता विनोद (60) पर गोली चला दी। आरोपियों ने उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सुरजीत ने बताया कि यह विवाद जमीन को लेकर है। उन्होंने कोर्ट में वाद दायर किया था और लेखपाल ने जांच की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने यह हमला किया। मेडिकल कॉलेज में उपचार कर रहे डॉ. तन्मय जैन ने बताया कि दोनों घायलों को भर्ती किया गया है। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। शरीर पर तीन जगह गोली लगने के निशान हैं। दोनों का इलाज जारी है। थाना प्रभारी राजा का रामपुर, मुकेश तोमर का कहना है कि इस घटना की थाने में कोई सूचना नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0