एटा में सांड के हमले से युवक की मौत:खेतों की रखवाली करने के दौरान किया था हमला

Oct 28, 2025 - 21:00
 0
एटा में सांड के हमले से युवक की मौत:खेतों की रखवाली करने के दौरान किया था हमला
एटा में सांड के हमले से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। वह अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक सांड ने उन पर हमला कर दिया। घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के सरकारी गांव का है। हमले में गंभीर रूप से घायल राजेश को परिजनों ने पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। आगरा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन चोटें गहरी होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। राजेश के चाचा राजा राम ने बताया कि सांड के पटकने से वह खेतों में लगे कटीले तारों और सरियों पर जा गिरे। जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0