ओवरब्रिज रेलिंग तोड़कर 20 फीट नीचे गिरा पिकअप, VIDEO:मऊ में बाल-बाल बचा चालक, वाहन का अगला हिस्सा चूर-चूर

Dec 21, 2025 - 10:00
 0
ओवरब्रिज रेलिंग तोड़कर 20 फीट नीचे गिरा पिकअप, VIDEO:मऊ में बाल-बाल बचा चालक, वाहन का अगला हिस्सा चूर-चूर
मऊ जिले के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के सिकटीया ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे गिर गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिकअप चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित पिकअप वाहन रेलिंग से टकराकर लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा। इससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल चालक की पहचान दरभंगा, बिहार निवासी शिवजी मुखिया पुत्र उपेंद्र मुखिया के रूप में हुई है। थाना सरायलखंसी के थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बिहार के दरभंगा का रहने वाला एक पिकअप चालक ओवरब्रिज से रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0