कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान:सिद्धार्थनगर में बूथ स्तर तक मजबूत संगठन बनाने का संकल्प

May 24, 2025 - 15:00
 0
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान:सिद्धार्थनगर में बूथ स्तर तक मजबूत संगठन बनाने का संकल्प
सिद्धार्थनगर में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए जिला कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला कोआर्डिनेटर जय करन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला कोआर्डिनेटर जय करन वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा तय की गई समय सीमा में जनपद में संगठन का निर्माण किया जाएगा। यह संगठन जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत होगा। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने बताया कि सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन सृजन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में देवेन्द्र कुमार गुड्डू, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, अकील अहमद मुन्नू, रंजना मिश्रा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनके अलावा सबरे आलम, जिल्ले गालिब, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, पंकज चतुर्वेदी और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0