कांग्रेस ने की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' अभियान की समीक्षा:बूथ कमेटी गठन, MLC चुनाव की तैयारी पर जोर

Sep 28, 2025 - 18:00
 0
कांग्रेस ने की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' अभियान की समीक्षा:बूथ कमेटी गठन, MLC चुनाव की तैयारी पर जोर
प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्र ने किया। बैठक में 'संगठन सृजन अभियान' की समीक्षा की गई और 'वोट चोर-गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल कांग्रेस कमेटी का निर्माण हो चुका है। अब बूथ कांग्रेस कमेटी का गठन कर जल्द से जल्द कार्यालय में प्रेषित करें, जिससे कमेटी का अनुमोदन कर घोषणा की जा सके। 3 तस्वीरें देखिए... उन्होंने आगे बताया कि पार्टी स्नातक एमएलसी का चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं से अभी से वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाना शुरू करने को कहा गया। त्रिपाठी ने जोर दिया कि पार्टी जिस उम्मीदवार को टिकट देगी, उसे मजबूती से चुनाव जिताना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी और मौलाना वाहिद ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यकर्ता अभी से 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जनता की समस्याओं के समाधान में उनके साथ खड़े होने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा और राम लवट यादव ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं से भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की असफलताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक से पूर्व, देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0