कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दलिकपुर में शनिवार की देर शाम को आग लगने की घटना हुई। एक घर से शुरू हुई आग ने मलखान, पप्पू और सन्नो देवी के घरों को चपेट में ले लिया। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में पप्पू की दो भैंसें झुलस गईं। इन भैंसों का प्राइवेट डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। मलखान और सन्नो देवी के घरों में रखा गेहूं और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय मलखान का 6 वर्षीय बेटा हलचल और सन्नो देवी का 8 वर्षीय बेटा आशिक सुरक्षित बच निकले। लेखपाल सौरभ सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू किया है। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पीड़ित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया गया है। वही पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रसूलाबाद के अनुसार कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।