रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। 55335/55336 कासगंज-मथुरा जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी का मार्ग 1 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2025 तक अस्थायी रूप से गंगापुर सिटी तक बढ़ाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। विस्तारित 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी 1 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2025 तक कासगंज से सुबह 11:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह मथुरा जंक्शन पर 15:20 बजे, भरतपुर में 15:55 बजे, बयाना में 16:25 बजे, हिंडौन सिटी में 16:55 बजे और श्री महावीर जी में 17:07 बजे रुकते हुए गंगापुर सिटी शाम 18:20 बजे पहुंचेगी।वापसी में, 55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 1 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2025 तक गंगापुर सिटी से शाम 19:00 बजे रवाना होगी। यह श्री महावीर जी से 19:25 बजे, हिंडौन सिटी से 19:37 बजे, बयाना से 20:05 बजे, भरतपुर से 20:40 बजे और मथुरा जंक्शन से 22:00 बजे छूटेगी। इसके बाद, यह मथुरा कैंट से 22:12 बजे, हाथरस सिटी से 22:55 बजे, हाथरस रोड से 23:04 बजे, सिकंदरा राव से 23:30 बजे और मरहरा से 23:50 बजे छूटकर अगले दिन कासगंज 00:30 बजे पहुंचेगी। इस विस्तारित गाड़ी में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एस.एल.आर.डी. और 10 साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे।एक अन्य सूचना के अनुसार, 55339 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी के हाथरस सिटी स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान के समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी अब हाथरस सिटी स्टेशन पर 22:23 बजे पहुंचकर 22:25 बजे प्रस्थान करेगी।