कासगंज में झील में डूबकर युवक की मौत:कमल के फूल तोड़ने गया था युवक, चार बच्चों का पिता था

Jul 19, 2025 - 15:00
 0
कासगंज में झील में डूबकर युवक की मौत:कमल के फूल तोड़ने गया था युवक, चार बच्चों का पिता था
कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र में दरियागंज झील से कमल के फूल तोड़कर बेचने वाले 35 वर्षीय अवधेश का शव झील में मिला है। अवधेश शुक्रवार को झील पर फूल तोड़ने गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शनिवार को उसका शव झील की मिट्टी में दबा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अवधेश बालकराम का पुत्र था। उसकी शादी 15 साल पहले फर्रुखाबाद जिले के रायपुर रामनगर की रहने वाली रूबी से हुई थी। अवधेश के चार बच्चे हैं - तीन बेटियां और एक बेटा। उसके पिता बालकराम किसान हैं। पति की अचानक मौत से रूबी और बच्चे बेहद दुखी हैं। अवधेश रोजी-रोटी के लिए दरियागंज झील से कमल के फूल तोड़कर उन्हें बाजार में बेचने का काम करता था। फूल तोड़ते समय संतुलन बिगड़ने से उसकी डूबकर मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0