कासगंज में पुलिया से गिरा युवक:गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी, फरीदाबाद से रक्षाबंधन पर आया था घर

Aug 13, 2025 - 21:00
 0
कासगंज में पुलिया से गिरा युवक:गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी, फरीदाबाद से रक्षाबंधन पर आया था घर
कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र में गांव बघेल पुख्ता में सरकारी विद्यालय के पास बनी पुलिया से युवक पानी में गिरकर लापता हो गया। लापता युवक की पहचान अर्जुन पुत्र दिवान सिंह के रूप में हुई है। ग्राम प्रधान विकास के अनुसार, अर्जुन गांव में एक शादी समारोह से लौट रहा था। पुलिया के पास पहुंचते ही उसका पैर फिसल गया और वह नीचे बह रहे पानी में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। PAC की फ्लड यूनिट टीम और स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, अर्जुन फरीदाबाद में फल का ठेला लगाता है। वह रक्षाबंधन के अवसर पर अपने घर आया हुआ था। परिवार में उसकी सात बहनें और दो भाई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0