कासगंज में युवक को गोली मारने का मामला:पीठ और दाहिने कंधे पर दो जगह लगे छर्रे, जिला अस्पताल रेफर

Jun 26, 2025 - 09:00
 0
कासगंज में युवक को गोली मारने का मामला:पीठ और दाहिने कंधे पर दो जगह लगे छर्रे, जिला अस्पताल रेफर
कासगंज की कोतवाली सोरों क्षेत्र के सियारपुर गांव में एक गोलीकांड की घटना सामने आई है। जंहा बुधवार की रात करीब 9:30 बजे गांव के 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। वहीं मौक़े पर पहुँची पुलिस ने घायल को इलाज़ के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आपको बतादे थाना सोरों क्षेत्र के सियारपुर गांव के ग्रामीणों ने सोरों थाने की पुलिस को गांव में फोन पर गोलिकांड की सूचना दी। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि सतेंद्र यादव (45 वर्ष) को गोली लगी है। घायल सतेंद्र के पीठ के दाहिने कंधे पर दो जगह गोली के छर्रे लगे। जिससे बो गंभीर रूप से घायल हो गया। देखें 3 तस्वीरें... वहीं घायल सतेंद्र ने बताया कि बो गांव में जा रहा था। तभी अरविन्द ने उसे अपने घर के बाहर गोली मारदी। वहीं घायल को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम घटना की जांच कर रही है। घटना पर सोरों थाने ही प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया की गोलिकांड की सूचना मिली थी। घायल को इलाज़ के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। और तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0