खड़ी खराब कार में कैंटर ने मारी टक्कर:3 लोग घायल, कैंटर चालक फरार; पानीपत रेफर किए गए घायल

May 25, 2025 - 00:00
 0
खड़ी खराब कार में कैंटर ने मारी टक्कर:3 लोग घायल, कैंटर चालक फरार; पानीपत रेफर किए गए घायल
मथुरा में कोतवाली सुरीर के वे पर यमुना एक्सप्रेस को पर माइलस्टोन संख्या टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ ही कार सवार तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव असवारपुर थाना राई जिला सोनीपत हरियाणा जुगाडू कार से अपने दोस्त साजिद, गौरव, मनीष, अरविंद और डॉक्टर वसीम के साथ किसी काम से लखनऊ जा रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर कोतवाली इलाके में करीब तीन बजे माइल स्टोन संख्या 84 पर कार में खराबी आने पर उसे इन लोगों ने वहां खड़ा कर लिया था। कार में डॉक्टर वसीम आराम कर रहे थे। बाकी के दोस्त कार से बाहर खड़े हुए थे। इसी बीच तेजगति से आते कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में बैठे डॉक्टर वसीम के अलावा बाहर कार के पास खड़े अरविंद व साजिद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक गाड़ी को भगा ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों के परिवारजनों को पता लगने पर जिला अस्पताल से घायलों को इलाज के लिए पानीपत ले गए। इस मामले में प्रदीप ने दुर्घटना करने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0