गाजियाबाद में आज रविवार सुबह से हल्की धूप खिली है। दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रात में भी मौसम सर्द रहा। रात में भी मौसम सर्द होने लगा है जहां रात का तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है। इस समय धूप में तेजी नहीं जिससे उमस नहीं है। सुबह पारा 19 डिग्री सेल्सियस आज सुबह हल्की धूप के साथ मौसम साफ है, लेकिन धूप की गर्मी अधिक नहीं है। सुबह का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। दीपावली बाद और भी बढ़ेगी सर्दी एनसीआर और गाजियाबाद में एक वीक पहले सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। रात के बाद पारा तेजी से नीचे गिरना शुरू हुआ और सुबह धूप निकलने पर तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। विशेष रूप से आधी रात के बाद पारा गिरता है और दिन में दोपहर तक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया जाता है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है और ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है।