गुजरात-10 गुमनाम दलों को 5 साल में ₹4300 करोड़ चंदा:चुनाव रिपोर्ट में खर्च ₹39 लाख, ऑडिट रिपोर्ट में ₹3500 बताया

Aug 26, 2025 - 07:00
 0
गुजरात-10 गुमनाम दलों को 5 साल में ₹4300 करोड़ चंदा:चुनाव रिपोर्ट में खर्च ₹39 लाख, ऑडिट रिपोर्ट में ₹3500 बताया
गुजरात में रजिस्टर्ड 10 गुमनाम से राजनीतिक दलों को अप्रत्याशित चंदा मिला है। इन दलों को 2019-20 से 2023-24 के पांच साल में दानदाताओं से ₹4300 करोड़ का चंदा मिला। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान गुजरात में हुए तीन चुनावों (2019, 2024 के दो लोकसभा और 2022 का विधानसभा) में इन दलों ने महज 43 प्रत्याशी उतारे और इन्हें कुल 54,069 वोट मिले। इन दलों और इनके प्रत्याशियों की निर्वाचन आयोग में जमा रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। इन्होंने चुनाव रिपोर्ट में खर्च महज ₹39.02 लाख बताया, जबकि ऑडिट रिपोर्ट में ₹3500 करोड़ रुपए खर्च दर्शाया है। सवाल किया तो पार्टी प्रमुख अनजान बने 23 राज्यों के दानदाताओं से चंदा मिला गुजरात मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कंट्रीब्यूशन रिपोर्ट के मुताबिक, इन दलों को 23 राज्यों के दानदाताओं से चंदा मिला। इनमें से बीएनजेडी, सत्यवादी रक्षक और जन-मन पार्टी ने सभी वर्षों की दोनों रिपोर्ट जमा करवाई हैं। मानवाधिकार नेशनल ने एक भी नहीं दी। ऑडिट रिपोर्ट में चुनावी खर्च ₹353 करोड़ 5 साल के दौरान इन राजनीतिक दलों ने ऑडिट रिपोर्ट में ₹352.13 करोड़ चुनावी खर्च मद में दर्शाया है। इसमें भारतीय जनपरिषद ने ₹177 करोड़, सौराष्ट्र जनता पक्ष ने ₹141 करोड़, सत्यावादी रक्षक ने ₹10.53 करोड़, लोकशाही सत्ता पार्टी ने ₹22.82 करोड़, मदर लैंड नेशनल ने ₹86.36 लाख खर्च बताया है। अन्य दलों ने ऑडिट रिपोर्ट की चुनावी खर्च मद का ब्योरा नहीं दर्शाया या तय फॉर्मेट के अनुसार खर्च नहीं दर्शाया। ........................ राजनीतिक चंदा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की आय 223% बढ़ी:गुजरात की 5 पार्टियों को ₹2316 करोड़ मिले देश में नाममात्र के वोट पाने वाली रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों (RUPP) की आय 2022-23 में 223% बढ़ गई। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में 2764 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियां हैं। इनमें से 73% से ज्यादा (2025) ने अपना फाइनेंशियल रिकॉर्ड सार्वजनिक ही नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें... (आंकड़े 2019 से 2024 के। दान-खर्च की राशि करोड़ रु. में, मानवाधिकार पार्टी का 2019 से पहले का दान, लोकशाही का प्रदर्शन खर्च 2017 में।) याज्ञिक परीख . अहमदाबाद |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0