ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला:हाथरस में चकरोड को लेकर विवाद, प्रधान समेत 6 गिरफ्तार

May 25, 2025 - 00:00
 0
ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला:हाथरस में चकरोड को लेकर विवाद, प्रधान समेत 6 गिरफ्तार
हाथरस के हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के नगला बीरिया गांव में चकरोड विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना रमनगला ग्राम पंचायत के मजरे नगला बिरिया में हुई। चकरोड डालने के दौरान ग्राम प्रधान पक्ष और दूसरे पक्ष में विवाद शुरू हुआ। मारपीट की सूचना पर पीआरवी और मेंडू चौकी प्रभारी रामनरेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इस पर भड़के ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ा लिया। इस दौरान दरोगा की वर्दी फट गई। चौकी प्रभारी रामनरेश, हेड कॉन्स्टेबल महावीर सिंह और होमगार्ड महावीर प्रसाद घायल हो गए। पुलिस ने 15 लोगों के नाम सहित 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने ग्राम प्रधान अमित, सोनपाल, द्वारिका प्रसाद, हरिशंकर, विश्वबंधु और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0