घर बैठे ₹6.50 लाख महीना कमाएंगे आर माधवन:BKC का ₹17.5 करोड़ वाला लग्जरी फ्लैट 2 साल के लिए किराए पर दिया

Jun 21, 2025 - 12:00
 0
घर बैठे ₹6.50 लाख महीना कमाएंगे आर माधवन:BKC का ₹17.5 करोड़ वाला लग्जरी फ्लैट 2 साल के लिए किराए पर दिया
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में एक्टर आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता ने अपना लग्जरी अपार्टमेंट दो साल के लिए किराए पर दे दिया है। रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, यह अपार्टमेंट ब्रिटिश मल्टीनेशनल ऑयल और गैस कंपनी बीपी एक्सप्लोरेशन (अल्फा) लिमिटेड को किराए पर दिया गया है। यह कंपनी पहले 'ब्रिटिश पेट्रोलियम' के नाम से जानी जाती थी। बता दें कि इस अपार्टमेंट का मासिक किराया ₹6.50 लाख तय किया गया है। लीज एग्रीमेंट 11 जून 2025 को रजिस्टर्ड हुआ। 2 साल के लीज टर्म के दौरान कुल किराया ₹1.60 करोड़ रहेगा। आर माधवन को इस डील पर ₹39 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी मिली है। ट्रांजैक्शन पर ₹47,000 की स्टाम्प ड्यूटी और ₹1,000 की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई है। लीज जून 2025 के पहले सप्ताह से शुरू मानी जा रही है। इसमें 16 महीने का लॉक-इन पीरियड रखा गया है। पहले साल में महीने का किराया ₹6.50 लाख रहेगा, जबकि दूसरे साल में इसमें 5% की बढ़ोतरी के साथ यह ₹6.83 लाख तक पहुंच जाएगा। ₹17.50 करोड़ में खरीदी थी माधवन ने यह प्रॉपर्टी आर माधवन और सरिता ने यह लग्जरी अपार्टमेंट जुलाई 2024 में ₹17.50 करोड़ में खरीदा था। प्रॉपर्टी का एरिया 4,182 वर्ग फुट है और यह सिग्निया पर्ल टॉवर में स्थित है। यह बिल्डिंग BKC की एक प्रीमियम रेजिडेंशियल सोसाइटी मानी जाती है। पहले साल में इस डील से करीब 4.5% ग्रॉस रेंटल यील्ड मिलेगी। दूसरे साल में यह बढ़कर 4.7% तक पहुंच सकती है। BKC मुंबई का सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट है। यहां जियो, एप्पल, फेसबुक, नेटफ्लिक्स, अमेजन, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, वीजा, ब्लैकस्टोन जैसी बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं। यहां GST ऑफिस, रिजर्व बैंक, आयकर विभाग और फैमिली कोर्ट जैसी सरकारी संस्थाएं भी हैं। अमेरिकी दूतावास का कैंपस भी यहीं स्थित है। यह इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, ईस्टर्न फ्रीवे, एयरपोर्ट और बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जुड़ा हुआ है। हाल ही में आर माधवन, अक्षय कुमार और अनन्या पांडे के साथ ‘केसरी 2’ में नजर आए थे। अब वह काजोल के साथ हॉरर फिल्म ‘मा’ में नजर आएंगे, जिसमें उनका कैमियो रोल होगा। साथ ही उनकी फिल्म ‘आप जैसा कोई’ फातिमा सना शेख के साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन, रकुल प्रीत और जिम्मी शेरगिल के साथ नजर आएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0