चंदौली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन:175 वाहनों का चालान, 105 बिना हेलमेट के थे; अगली बार गाड़ी होगी सीज

Jun 19, 2025 - 09:00
 0
चंदौली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन:175 वाहनों का चालान, 105 बिना हेलमेट के थे; अगली बार गाड़ी होगी सीज
चंदौली में यातायात पुलिस ने वाहनों की जांच अभियान चलाया। यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 175 वाहनों का चालान काटा गया। चालान किए गए वाहनों में सबसे ज्यादा 105 दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पाए गए। इसके अलावा नो पार्किंग में खड़े 18 वाहन और गलत दिशा में चलने वाले 9 वाहनों सहित अन्य नियम तोड़ने वाले वाहनों का चालान किया गया। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में लोगों को चेतावनी दी गई। यातायात पुलिस ने कहा कि अगली बार नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन सीज कर दिया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया। उन्हें नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित सीमा से अधिक सवारी न बैठाने और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी गई। एसपी ने कहा कि वाहन चालकों की लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमों का पालन जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0