चंदौली में पुलिस स्मृति दिवस मनाया:एसपी आदित्य लांग्हे सहित अफसरों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Oct 21, 2025 - 12:00
 0
चंदौली में पुलिस स्मृति दिवस मनाया:एसपी आदित्य लांग्हे सहित अफसरों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
चंदौली के पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन हुआ। इसमें एसपी आदित्य लांग्हे सहित अन्य अफसरों ने कर्तव्य पथ पर बलिदान हुए भारतीय पुलिस बल को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी ने शहीद वीर जवानों की गाथा बताते हुए कहा कि दायित्वों का निर्वहन करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों का भी उत्सर्ग कर देने वाले बहादुरों का बलिदान सदैव हमें अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है। हम लोग मन-वचन-कर्म से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा लें। उन्होंने बताया कि एक सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक पूरे भारत में कर्तव्य की वेदी पर 186 पुलिस जनों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया। इनमें से यूपी पुलिस के तीन जवान सुनील कुमार, दुर्गेश कुमार सिंह और सौरभ कुमार शामिल हैं। कहा कि कर्तव्य पालन में आत्म बलिदान करने वाले इन वीरों के पराक्रम से प्रदेश का सम्पूर्ण पुलिस बल गौरवान्वित है। कहा कि पुलिस स्मृति दिवस केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने 21 अक्टूबर 1959 को भारत के उत्तरी सीमा लद्दाख के हाॅटस्पिंग में चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण किये गये हमले को निष्प्रभावी कर अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसलिए 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस बल के सदस्य विगत एक वर्ष में कर्तव्य पथ पर शहीद हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि देने हेतु स्मृति दिवस का आयोजन करते हैं। इस दौरान एएसपी अनंत चंद्रशेखर, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ देवेंद्र कुमार, सीओ स्नेहा तिवारी, सीओ कृष्ण मुरारी, इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0