चौमुहा सियाना का रेलवे फाटक 5 दिन बंद:25 से 30 जुलाई तक सुबह 8 से 4 बजे तक बंदी, बड़ी आबादी होगी प्रभावित

Jul 24, 2025 - 18:00
 0
चौमुहा सियाना का रेलवे फाटक 5 दिन बंद:25 से 30 जुलाई तक सुबह 8 से 4 बजे तक बंदी, बड़ी आबादी होगी प्रभावित
मथुरा में दिल्ली रेलवे के पीटूआरएस कार्य के चलते चौमुहा स्थित चौमुंहा सियाना रेलवे फाटक सँख्या 537 पांच दिनों तक बंद रहेगा। यह फाटक 25 जुलाई से 30 जुलाई तक सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगा। इससे आसपास की बड़ी आबादी प्रभावित होगी। इस दौरान लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर होडल उपेंद्र कुमार ने बताया कि लोग 536 या 539 गेट से आवागमन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य को करने के लिए लगभग 80 मजदूरों को लगाया गया है। यह एक बेहद सूक्ष्म कार्य है। उपेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पांच दिनों तक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इस असुविधा के लिए वे खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही यह रास्ता खोल दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0