छत से नीचे आकर सोई महिला को सांप ने काटा:बहराइच में महिला की लखनऊ ले जाते समय मौत

Jul 3, 2025 - 18:00
 0
छत से नीचे आकर सोई महिला को सांप ने काटा:बहराइच में महिला की लखनऊ ले जाते समय मौत
बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। नन्दवल गांव में एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। विवेक गौड़ की 25 वर्षीय पत्नी क्षमा देवी रात को परिवार के साथ छत पर सो रही थी। सुबह करीब 3 बजे बारिश शुरू होने पर वह नीचे आकर फर्श पर लेट गई। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने महिला की स्थिति देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही क्षमा देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लेखपाल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की आकस्मिक मौत से परिवार में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0