जबरन वसूली का आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर के भवानीगंज से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

May 30, 2025 - 15:00
 0
जबरन वसूली का आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर के भवानीगंज से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
सिद्धार्थनगर में पुलिस ने जबरन वसूली के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। भवानीगंज थाना पुलिस ने धनखरपुर-भानपुर मस्जिदिया के पास से आरोपी को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रसान्त कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल अलीम उर्फ हलीम के रूप में हुई है। वह भिटौरा गांव का रहने वाला है। उस पर थाना स्थानीय में मुकदमा संख्या 55/2025 धारा 137(2), 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के साथ आरक्षी रोशन राय और सूरज यादव शामिल थे। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0