जिला जज ने किया सीतापुर जेल का दौरा:बंदियों से की बातचीत, जेल अस्पताल और रसोईघर की व्यवस्था देखी

May 30, 2025 - 21:00
 0
जिला जज ने किया सीतापुर जेल का दौरा:बंदियों से की बातचीत, जेल अस्पताल और रसोईघर की व्यवस्था देखी
सीतापुर जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर जिला जज नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार सिंह भी थे। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह और जेलर अरविन्द श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। न्यायाधीश ने महिला बैरक और किशोर बैरक सहित सभी बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से सीधे बातचीत की। बंदियों की शिकायतों को सुना और जेल प्रशासन को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। न्यायाधीश ने दोषसिद्ध बंदियों की अपीलों की जानकारी ली। जेल प्रशासन ने बताया कि सभी दोषसिद्ध बंदियों ने जेल अपील और निजी अपीलें दाखिल कर दी हैं। जेल अस्पताल और रसोईघर की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। जेल लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। पैरा लीगल वॉलंटियर से निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी ली। न्यायाधीश ने रजिस्टरों की जांच कर विधिक सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0