'जेलर' फेम विनायकन फिर विवादों में:शराब के नशे में होटल में मचाया हंगामा, एक्टर को थाने ले गई पुलिस

May 9, 2025 - 14:00
 0
'जेलर' फेम विनायकन फिर विवादों में:शराब के नशे में होटल में मचाया हंगामा, एक्टर को थाने ले गई पुलिस
साउथ फिल्मों के जाने-माने एक्टर विनायकन को गुरुवार को एक होटल में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वे केरल के अंचलुम्मूडु इलाके में एक होटल में 2 मई से एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ठहरे हुए थे। पुलिस के अनुसार, चेकआउट के समय विनायकन शराब के नशे में होटल स्टाफ से बदतमीजी करने लगे। मामला बढ़ने पर होटल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस उन्हें मेडिकल चेकअप के बाद अंचलुम्मूडु पुलिस स्टेशन ले गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उनके खिलाफ केरल पुलिस एक्ट की धारा 118(a) के तहत केस दर्ज किया गया। यह धारा सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में हंगामा करने से जुड़ी है। पुलिस अधिकारी ने बताया, "वह बहुत ज्यादा नशे में थे और सभी पर चिल्ला रहे थे, यहां तक कि पुलिस वालों पर भी।" टीवी चैनलों पर आए वीडियो में भी देखा गया कि विनायकन पुलिस स्टेशन में भी चिल्लाते नजर आए। वहीं, उनके एक जानकार के जमानती बनने पर उन्हें स्टेशन जमानत दे दी गई। पहली भी विवादों में रहे हैं विनायकन इससे पहले भी विनायकन विवादों में रहे हैं। जुलाई 2023 में उन्होंने फेसबुक लाइव पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं थीं। अक्टूबर 2023 में कोच्चि पुलिस स्टेशन में हंगामा करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। सितंबर 2024 में हैदराबाद एयरपोर्ट पर CISF से झगड़ने के कारण फिर गिरफ्तारी हुई। अब एक बार फिर उन्हें फिर पुलिस ने हिरासत में लिया है। कौन हैं एक्टर विनायकन? विनायकन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर, डांसर और म्यूजिक कंपोजर हैं। वह मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1995 में फिल्म मंत्रिकम से की थी। फिल्मों में आने से पहले वह एक डांस ग्रुप ब्लैक मरकरी चलाते थे, जिसमें वह फायर डांस करते थे। विनायकन को 2016 की फिल्म कम्माट्टीपाडम में गंगा के किरदार से पहचान मिली थी। इस रोल के लिए उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद ई.मा.याऊ में अय्यप्पन और आडू सीरीज में एडाकोची ड्यूड जैसे किरदारों से वह दर्शकों को खूब पसंद आए। वह फिल्म ट्रांस (2020) के लिए भी म्यूजिक कंपोज कर चुके हैं। 2023 में उन्होंने रजनीकांत की फिल्म जेलर में विलेन वर्मन का रोल निभाकर नेशनल लेवल पर पहचान बनाई। साथ ही उन्होंने 'थेक्कू वडक्कू जैसी फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0