जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव:मंदिरों में सजी झांकियां, रात 12 बजे गूंजे कन्हैया के जयकारे

Aug 17, 2025 - 09:00
 0
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव:मंदिरों में सजी झांकियां, रात 12 बजे गूंजे कन्हैया के जयकारे
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पुलिस लाइन परिसर में एसपी कौस्तुभ की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम हुआ। सभी थानों में जन्माष्टमी मनाई गई। कोतवाली परिसर स्थित मंदिर को सजाया गया। कर्तिहां गांव के बाबा भंकरवीर मंदिर में कजरी दंगल का आयोजन हुआ। भदोही से आए गायक विष्णु यादव और प्रयागराज की लोकगायिका लक्ष्मी सागर ने प्रस्तुति दी। मां शीतला चौकिया का विशेष श्रृंगार किया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने मंदिरों में सजी झांकियों के दर्शन किए। सभी मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0