झांसी में सांप के डसने से युवक की मौत:सोते समय सीने में काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

Jun 20, 2025 - 18:00
 0
झांसी में सांप के डसने से युवक की मौत:सोते समय सीने में काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
झांसी में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। वह खेत की मेढ़ पर लेटा था। इस दौरान सांप ने सीने में डंस लिया। परिजन देसी दवा के चक्कर में फंसे रहे। थोड़ी देर में ही उसका गला रुंधने लगा और आंखों की रोशनी भी कम हो गई। आनन फानन में परिजन मोंठ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मोंठ के गढ़ूका गांव का है। पहले गांव में देसी दवा दिलाई मृतक का नाम राजेश (37) पुत्र द्वारका प्रसाद था। वह मोंठ के गढ़ूका गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि मेरा भाई राजेश खेती किसानी करने के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार रात को वह खेत पर जुताई कराने गया था। वहां मेढ़ पर सो गया। तभी उसके सीने में सांप ने काट लिया। इसके बाद वह घर आए तो देसी दवा दिलाई। तब तक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आंखों की रोशनी कम हो गई और गला रुंधने लगा। तब तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने भाई राजेश को मृत घोषित कर दिया। घर में मातम छाया राजेश की मौत के बाद घर में मातम छाया है। राजेश के एक बेटा 8 साल का पिंसू और 6 साल की एक बेटी नित्या है। दोनों पढ़ाई करते हैं। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ज्योति बेहोश हो गई। पुलिस का कहना है कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0