झांसी हुआ रोशन, आसमान में चमके सितारे:आतिशबाजी कर लोग बोले-मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम हैं पधारे

Oct 21, 2025 - 00:00
 0
झांसी हुआ रोशन, आसमान में चमके सितारे:आतिशबाजी कर लोग बोले-मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम हैं पधारे
झांसी में भगवान राम-जानकी के अयोध्या लौटने की खुशी में आसमान चमक उठा। सितारे झिलमिलाने लगे। भक्तों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती की। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं, पूजा करने के बाद बच्चों से लेकर युवाओं ने दीपावली की खुशी आतिशबाजी कर जाहिर की। दीपावली की तैयारियां पिछले कई सप्ताह से कर रहे लोगों को 20 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार था। भगवान राम के अयोध्या वापसी की खुशी में पूरा महानगर रंग बिरंगी झालरों से सजा था। व्यापारी इस खुशी में ग्राहकों को उपहार भी बांट रहे थे। सोमवार को महिलाओं ने रंगोली बनाईं और दरवाजों पर बन्दनवार बांधे। वहीं, रात लगभग 10 बजे झांसी में विधि विधान से लोगों ने पूजा की। इसके बाद पूरे महानगर में जमकर आतिशबाजी शुरू हो गई। झांसी में 6 करोड़ की आतिशबाजी हुई बता दें कि दीपावली पर इस बार झांसी में 6 करोड़ रुपए से ज़्यादा की आतिशबाजी बिकी है। इसमें सात जगहों पर लगे आतिशबाजी बाजार में झांसी के अलावा बांदा, महोबा, हमीरपुर के आतिशबाज पहुंचे थे। जिन्होंने एक से बढ़कर एक आतिशबाजी बनाई थीं। वहीं, इस बार कई नई आतिशबाजी भी बाजार में आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0