ताजमहल के अंदर पर्यटक ने पी सिगरेट:सामने आया वीडियो, सिगरेट और लाइटर है प्रतिबंधित

Oct 25, 2025 - 18:00
 0
ताजमहल के अंदर पर्यटक ने पी सिगरेट:सामने आया वीडियो, सिगरेट और लाइटर है प्रतिबंधित
आगरा में ताजमहल में शनिवार को एक पर्यटक का सिगरेट पीते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ताजमहल में सिगरेट, तंबाकू और अन्य धूम्रपान की वस्तुओं को ले जाना और उनका सेवन करना सख्त मना है। सुरक्षा जांच के बावजूद, सिगरेट और माचिस का ताजमहल के अंदर जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। शनिवार को ताजमहल अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक पर्यटक गार्डन में खड़ा होकर सिगरेट पी रहा है। कुछ लोग उसका वीडियो बनाते हैं, फिर उस व्यक्ति को टोकते हैं। व्यक्ति सिगरेट पीता हुआ मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। वीडियो के सामने आने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि ताजमहल में प्रवेश के लिए कड़ी सुरक्षा जांच होती है, जिसमें धूम्रपान की वस्तुओं जैसे सिगरेट और लाइटर को भी प्रतिबंधित किया जाता है। इसके बावजूद कैसे पर्यटक अंदर सिगरेट ले जाने में सफल रहा। ताजमहल के अंदर सिगरेट, माचिस आदि ले जाना प्रतिबंधित है। हर गेट पर पर्यटकों की चेकिंग की जाती है। ताजमहल के अंदर भी सीआईएसएफ और एएसआई के कर्मचारी तैनात रहते हैं। एएसआई अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं। ताज परिसर में इन चीजों पर पाबंदी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0