आगरा में ताजमहल के अंदर बाल विदुषी ने शिव तांडव स्रोत का पाठ किया है। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो 31 अक्टूबर से पहले का है। लेकिन अपलोड आज किया गया है। वीडियो के सामने आते ही एएसआई ने जांच शुरू कर दी है।
बाल विदूषी लक्ष्मी ने वीडियो जारी किया है। जिसमें वो कह रही है कि वो पहली बार तेजोमहालय के दर्शन करने पहुंची है। वो कहती है यह कैसा मकबरा है, जिसमें कमल के फूल बने हुए हैं। पास में नदी है। वीडियो 31 अक्टूबर से पहले का है क्योंकि वीडियो में बाल विदुषी कह रही हैं कि 31 अक्टूबर को द ताज स्टोरी फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म में परेश रावल मुख्य भूमिका है। फिल्म में ताजमहल को तेजोमहालय बताया गया है। फिल्म के रिलीज होते ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। इसके बाद वो शिव तांडव स्रोत का पाठ करती है। हर हर महादेव का जयकारा लगाती है।
बता दें कि ताजमहल परिसर में किसी भी तरह के धार्मिक पाठ, अनुष्ठान आदि की अनुमति नहीं है। पिछले दिनों एक युवक का नमाज पढ़ते का भी वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर भगवा कपड़ों में ताजमहल देखने पहुंची थी।