तीसरे दिन भी मक्की की नहीं हुई खरीददारी:गोंडा में बनाए गए 5 केंद्र, किसानों से किया जा रहा संपर्क

Jun 18, 2025 - 15:00
 0
तीसरे दिन भी मक्की की नहीं हुई खरीददारी:गोंडा में बनाए गए 5 केंद्र, किसानों से किया जा रहा संपर्क
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पहली बार मक्का खरीद के लिए पांच राजकीय क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। नवीन गल्ला मंडी में तीन केंद्र - गोंडा, मुजेहना और पंडरी कृपाल में हैं। नवाबगंज और करनैलगंज मंडी में एक-एक केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर खरीद की तैयारियां पूरी हैं और किसानों से संपर्क किया जा रहा है। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी एक भी किसान से मक्का नहीं खरीदा जा सका है। कारण है राज्य सरकार की क्रय नीति का कैबिनेट से मंजूर न होना। बाजार मूल्य से अधिक है प्रदेश सरकार ने मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,225 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है, जो बाजार मूल्य से अधिक है। नीति को मंजूरी मिलने के बाद सभी केंद्रों पर 31 जुलाई तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खरीद की जाएगी। किसानों का हो रहा रजिस्ट्रेशन राजकीय मक्का क्रय केंद्र के सेंटर इंचार्ज संदीप कुमार सिंह के अनुसार, सभी संसाधन उपलब्ध हैं। वर्तमान में केंद्र किसानों का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं और उन्हें जागरूक कर रहे हैं। नीति की मंजूरी मिलते ही खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0