दादी की डांट से नाराज किशोर घर से भागा:घाटमपुर पुलिस ने 12 घंटे बाद पतारा में ढूंढा, परिजनों को सौंपा

Aug 9, 2025 - 12:00
 0
दादी की डांट से नाराज किशोर घर से भागा:घाटमपुर पुलिस ने 12 घंटे बाद पतारा में ढूंढा, परिजनों को सौंपा
कानपुर देहात के सरवनखेड़ा गांव का 14 वर्षीय अनिकेत सिंह चंदेल दादी की डांट से नाराज होकर घर से भाग गया। देर रात घाटमपुर के पतारा कस्बे में अकेले घूमते हुए पुलिस ने उसे देखा और रोक लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह दादी रेखा की डांट के कारण घर छोड़कर भाग आया है। शुरू में वह अपना पता नहीं बता रहा था, लेकिन बाद में उसने अपनी पहचान बताई। घाटमपुर पुलिस ने कानपुर देहात पुलिस से संपर्क किया और पता चला कि वहां की पुलिस इस किशोर की तलाश कर रही थी। अनिकेत के पिता राजकुमार सिंह चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। किशोर अपनी 55 वर्षीय दादी रेखा के साथ गांव में रहता है। देर शाम किसी बात पर दादी ने उसे डांट दिया था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की और फिर गजनेर थाने में सूचना दी थी। सूचना मिलने पर घाटमपुर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव निवासी रणवीर सिंह और उनकी पत्नी पूनम सिंह, जो किशोर के बुआ-फूफा हैं, पतारा चौकी पहुंचे। एसआई धनंजय सिंह ने किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि किशोर पैदल चलते हुए पतारा पहुंच गया था और अब उसे सकुशल परिवार को सौंप दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0