दिल्ली पुलिस टायर व्यापारी को शाहजहांपुर लेकर पहुंची:मकान में छापामारी कर एक आरोपी गिरफ्तार

Nov 4, 2025 - 00:00
 0
दिल्ली पुलिस टायर व्यापारी को शाहजहांपुर लेकर पहुंची:मकान में छापामारी कर एक आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस नकली नोट तस्करी के एक मामले में शाहजहांपुर पहुंची है। पुलिस टायर व्यापारी रवि अरोड़ा को साथ लेकर आई है, जिस पर नकली नोटों की तस्करी का आरोप है। पुलिस ने सदर थाने के ठीक पीछे स्थित एक मकान पर छापामारी की। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में मकान के अंदर से नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और अन्य संबंधित सामान बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस अब सदर थाने के अंदर गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0