देवरिया में रायबरेली के अधेड़ की मौत:पुलिया के नीचे मिला था शव,  जांच में जुटी पुलिस

May 15, 2025 - 14:00
 0
देवरिया में रायबरेली के अधेड़ की मौत:पुलिया के नीचे मिला था शव,  जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के ऐहार गांव निवासी अशोक (36) की देवरिया में दुर्घटना में मौत हो गई। वह चार महीने पहले देवरिया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के खड़ी थाकर गांव स्थित भट्ठे में काम करने गए थे। सूचना के दौरान छाया सन्नाटा मृतक की पत्नी गायत्री को सुबह 7 बजे देवरिया पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि अशोक की पुलिया से गिरने से मौत हो गई है। अशोक ने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़े हैं। बड़े बेटे अमन की उम्र 5 वर्ष और छोटी बेटी आरती की उम्र 3 वर्ष है। अशोक की शादी 7 वर्ष पहले हुई थी। लालगंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिवार में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0