दो दिवसीय यात्गोरा पर रखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ:कल एकता यात्रा में शामिल होंगे

Nov 9, 2025 - 19:00
 0
दो दिवसीय यात्गोरा पर रखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ:कल एकता यात्रा में शामिल होंगे
बिहार में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन किया। उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया। सीएम बिहार से कुशीनगर पहुंचे थे। वहां से शाम लगभग 5:30 बजे गोरखपुर आए। वह सोमवार को सुबह 9:30 बजे से आयोजित होने वाले एकता यात्रा में शामिल होंगे। सीएम लगभग 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पैदल चलेंगे। बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। इसके लिए चुनाव प्रचार 9 नवंबर की शाम संपन्न हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में स्टार प्रचारक थे। प्रचार समाप्त होने के बाद वह कुशीनगर पहुंचे। कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के बाद शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचे। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होगी एकता यात्रा सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी। लेकिन मुख्यमंत्री इसमें 2 किलोमीटर पैदल चलेंगे। सुबह वह नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचेंगे। वहां रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद वहां सामूहिक राष्ट्रगान होगा। वहां से निकलकर मुख्यमंत्री परिसर के बाहर टाउनहाल पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेंगे। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एकता यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा का नेतृत्व करते हुए सीएम गोलघर काली मंदिर के पास पहुंचेंगे। यहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ जाएगी। अधिकारियों को दिया विकास कार्यों की निगरानी का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0