धूल-रहित थ्रेशर बनाने वाली पूजा पाल को सम्मान:परिवार को मिला आवास, मिशन शक्ति 5.0 का यूपी में शुभारंभ

Sep 20, 2025 - 18:00
 0
धूल-रहित थ्रेशर बनाने वाली पूजा पाल को सम्मान:परिवार को मिला आवास, मिशन शक्ति 5.0 का यूपी में शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 'सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश' थीम पर आधारित है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के एनआईसी सभागार में किया गया। इस मौके पर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहे। कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह और हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जनपद की प्रतिभाशाली युवती पूजा पाल को रोल मॉडल के रूप में सम्मानित किया गया। पूजा ने किसानों की मदद के लिए धूल-रहित थ्रेशर मशीन का आविष्कार किया है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पूजा को बुके और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूजा के परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र भी दिया गया। यह कदम दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर की पहल का परिणाम है। जिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही पूजा के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति प्रदान की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0