निजी अस्पताल में महिला की मौत:गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, डॉक्टर ने परिजनों से किया समझौता

Aug 23, 2025 - 12:00
 0
निजी अस्पताल में महिला की मौत:गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, डॉक्टर ने परिजनों से किया समझौता
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र स्थित एक निजी आयुर्वेदिक क्लीनिक में इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। खटीमा के मेला घाट की रहने वाली गीता पैर में फोड़े की समस्या के चलते शुक्रवार देर शाम क्लीनिक पहुंची थीं। डॉक्टर ने ऑपरेशन से पहले महिला को इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन लगते ही महिला के मुंह से झाग निकलने लगा। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने मौके पर ही परिजनों से समझौता कर लिया। न्यूरिया थाने के प्रभारी सुभाष मावी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव परिजनों को सौंप दिया। महिला का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पर्याप्त संसाधन और योग्य चिकित्सकों वाले क्लीनिक मरीजों के लिए खतरा बन गए हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे अस्पतालों की जांच और दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0