पत्नी की समाधि पर पति ने लगाई फांसी:बाग में लटकता मिला शव, छह साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

May 19, 2025 - 15:00
 0
पत्नी की समाधि पर पति ने लगाई फांसी:बाग में लटकता मिला शव, छह साल पहले हुई थी पत्नी की मौत
लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में पत्नी की मौत से परेशान बुजुर्ग ने उनकी समाधि के ऊपर फांसी लगाई। रविवार शाम से लापता थे। सुबह घर से 500 मीटर दूर खेत में शव लटकता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। नई बस्ती धनेवा मलिहाबाद राजेन्द्र कुमार गौतम (55) नर्सरी का काम करते थे। बेटे सूरज ने बताया कि रविवार शाम 5 बजे घर निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। सुबह बड़ा भाई धर्मेंद्र खोजने निकला तो घर से 400 मीटर दूर बाग में पेड़ के सहारे साड़ी के फंदे से पेड़ में लटके मिले। सचिन ने बताया उनकी मां स्वर्गीय बूटा का 2019 में कैंसर से निधन हो गया था। जिसके बाद से परेशान रहते थे। उनकी समाधि बाग में बनी थी। रविवार को पत्नी की साड़ी से फांसी लगा ली। परिवार में 6 बेटे और 3 बेटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0